मुंबई. टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक रहे हैं. इन्हें अकसर ही साथ में स्पॉट किया जाता रहा है पर अब शायद ये दोनों कपल के तौर पर साथ ना दिखें. दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिश्तों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि दिशा-टाइगर ने अपनी राहें अलग कर ली हैं. दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद यह फैसला लिया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिशा-टाइगर ने अपने 6 साल के रिश्ते पर फुल स्टॉप लगा दिया है. एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर और दिशा के रिलेशनशिप में पिछले एक साल से काफी उतार-चढ़ाव आए पर कभी भी कपल ने इस बात को जगजाहिर नहीं होने दिया. सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दिशा और टाइगर ने अचानक अपनी राहें अलग करने का फैसला लिया.
दिशा और टाइगर ने अलग होने का फैसला क्यों किया, इसकी असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है. पर इतना पक्का है कि ये दोनों ही स्टार्स अभी सिंगल लाइफ ही जी रहे हैं. टाइगर के एक दोस्त ने भी कपल के ब्रेकअप की खबर को सच बताया है. दोस्त का यह भी कहना है कि ब्रेकअप से टाइगर ने अपने काम में कोई फर्क नहीं आने दिया. वे पहले की तरह ही अपने काम को लेकर फोकस्ड हैं. टाइगर अभी लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. भले ही अब दिशा और टाइगर कपल की तरह साथ ना हों लेकिन दोनों की दोस्ती अब भी बरकरार है.