पेंच नेशनल पार्क में बाघिन का शव मिला, दांत और पंजे गायब और बुधनी में तेंदुए की मौत


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

पार्क प्रबंधन ने पंजों को काटने वाले और दांत निकलने वाले आरोपियों के बारे में पुख्ता सूचना देने पर 10000 के इनाम की घोषणा की है..!!

भोपाल: सिवनी जिले के पेंच नेशनल पार्क के रुख़ड बफर जंगल में शनिवार को एक बाघिन का शव मिला है। बाघ का शव रेत में दबा हुआ था। शव से बदबू आ रही थी बाघिन के पंजे और दांत भी गायब थे। पार्क प्रबंधन ने पंजों को काटने वाले और दांत निकलने वाले आरोपियों के बारे में पुख्ता सूचना देने पर 10000 के इनाम की घोषणा की है।

शनिवार को रूखड़ परिक्षेत्र के अंतर्गत रुखड बीट में गश्ती दल को मासूरनाला नामक नाले में किसी प्राणी के शव की बदबू आई। बदबू के स्थान की ओर बढ़ते हुए पाया की बदबू जिस जगह से आ रही थी वह एक गहरी खाई के जैसी जगह थी। उस खाई के नीचे पहुंचने पर नाले की रेत में दबा हुआ बाघ का शव दिखा। 

मृत बाघ के शव का टाईगर रिजर्व के फोटो डेटाबेस से मिलान से ज्ञात हुआ है कि यह मादा बाघ है और पहली बार 2016 में वयस्क बाघिन के रूप में कैमरा ट्रैप में पहचानी गई थी एवं हमारे डेटाबेस में इसे क्कह 42 क्रमांक दिया गया था। 2016 में इसकी उम्र लगभग 2 से 3 साल थी इस अनुमान से यह वर्तमान में 12 या अधिक वर्ष आयु की थी। 

वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में दल द्वारा एन.टी.सी.ए. एस. ओ.पी. अनुरूप ने उक्त बाघिन के शव का शवपरीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान किसी भी प्रकार के जहर खुरानी, करंट या गोली लगने के साक्ष्य शरीर पर नहीं पाए गए। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बाघिन की मृत्यु प्राकृतिक रूप से हुई होगी किंतु मृत बाघिन के शव को देखकर वन क्षेत्र में प्रवेश करने वाले कतिपय व्यक्तियों ने उसके चारों पंजे कुल्हाड़ी या अन्य धारदार हथियार से काट लिए एवं तीन केनाइन दांत भी उखाड़ लिए।

आरोपियों की सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम..

क्षेत्र संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व श्री देवप्रसाद ने उक्त बाघिन के पंजों को काटने वाले और दांत निकलने वाले आरोपियों के बारे में पुख्ता सूचना देने पर 10000 के इनाम की घोषणा की है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस बाबत पुख्ता सूचना हो तो वह कृपया फोन नंबर 7447443015 पर उक्त आरोपियों के बारे में सूचना दें सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा पोस्टमार्टम के उपरांत एनटीसीए के प्रोटोकॉल के अनुसार क्षेत्र संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व, उपसंचालक, पेंच टाइगर रिजर्व एवं भस्मीकरण समिति के अन्य सदस्यों के समक्ष शव का दाह संस्कार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

सीहोर के बुधनी में नर तेंदुए की मौत..

रातापानी अभ्यारण वन्य प्राणी संरक्षण क्षेत्र में वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब फिर से नर तेंदुए की मौत की घटना सामने आई है। ग्रामीणों की सूचना पर वन अमले द्वारा ग्राम तालपुरा के जंगल से तेंदुए के शव को बरामद किया गया। रेलवे लाइन के खंभा नंबर 772/3 की पुलिया के नीचे एक नर तेंदुए का शव बरामद कर कस्टागार बुधनी लाया गया। 

घटना की सूचना पर सीहोर डीएफओ एम एस डाबर, रातापानी अभ्यारण रायसेन वन्य प्राणी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित ओड एवं पशु चिकित्सा अधिकारी बुधनी के द्वारा मृत  तेंदुए की मृत्यु के कारण पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते को जिस स्थान पर तेंदुए का सब बरामद किया था वहां पर ले जाया गया। 

घटना की सूचना पर डीएफओ एम एस डाबर, रातापानी अभ्यारण रायसेन वन्य प्राणी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित ओड एवं पशु चिकित्सा अधिकारी बुधनी के द्वारा मृत तेंदुए की मौत के कारण पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते को जिस स्थान पर तेंदुए का सब बरामद किया था। वहां पर ले जाया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव का डिपो में अंतिम संस्कार कर दिया।