आलिया और रणबीर कपूर अपनी बेटी को लेकर थोड़े ज्यादा चिंतित हैं. बेटी की सेहत को देखते हुए उन्होंने फैसला किया है कि बेबी कपूर का चेहरा देखने के लिए सबसे पहले करीबी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जायेगा.

बिना कोविड टेस्ट के कोई भी मेहमान या करीबी आलिया-रणबीर की बेटी से नहीं मिल पाएगा. आलिया-रणबीर ने बेटी से मिलने के लिए सख्त गाइडलाइंस बनाई हैं. सभी लोगों को इस गाइडलाइन का पालन कराया जायेगा.

बच्चे को स्वस्थ वातावरण देने के लिए दंपत्ति ने फैसला किया है कि जो भी बच्चे से मिलने घर आएगा उसका सबसे पहले कोविड टेस्ट होगा. रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वे बेटी से मिल सकेंगे.

दरअसल, नवजात शिशुओं को बीमारी और संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा होता है. इसलिए वे कोई रिस्क नहीं लेना चाहते. इसके लिए उन्होंने ये नियम बनाया हैं.