भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सीहोर जिले में बुदनी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत गृह ग्राम जैत में नर्मदा नदी किनारे 3 करोड़ 43 लाख 39 हजार रुपयेलागत से नया घाट बनायेगा। नये घाट में सडक़ें, ब्रिज के अलावा श्रृध्दालुओं के लिये भवन भी बनेंगे।

इस नये घाट के निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण के लिये पर्यटन निगम ने निजी एजेन्सियों से दरें आमंत्रित की हैं। चयनित निजी एजेन्सी को छह माह के अंदर इस नये घाट का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण करना होगा। यह कार्य सीएम की महत्वकांक्षी योजना प्रज्जवल बुदनी के तहत किया जा रहा है।