साउथ के सुपरस्टार धनुष लुंगी पहन 'ग्रे-मेन' के प्रीमियर पर पहुंचे। रूसो ब्रदर्स की फिल्म 'द ग्रे मैन' का प्रीमियर मुंबई में हुआ। इस दौरान जहां धनुष लूंगी पहनकर लोगों का स्वागत करते दिखे, वहीं प्रीमियर में विक्की कौशल से लेकर कई फ़िल्मी हस्तियां नज़र आईं।

साउथ के सुपर स्टार धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'ग्रे मेन' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म आज यानी कि 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है। लंदन के बाद हाल ही में मुंबई में इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया जहां धनुष के ट्रेडिशनल अवतार को देखकर लोग उन्हें देखते ही रह गए।

फिल्म के प्रीमियर में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे नज़र आए। विक्की कौशल ,रणदीप हुड्डा, अलाया फर्नीचरवाला भी 'द ग्रे मैन' के प्रीमियर में पहुंचे, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

ऋत्विक धंजानी और अदिति पोहनकर भी द ग्रे मेन के प्रीमियर पर पहुंचे । ऋत्विक ने ब्लैक कलर का सूट पहना था तो वहीं अदिति व्हाइट कलर के आउटफिट में नज़र आईं लेकिन सबकी नज़रे तो केवल धनुष पर ही टिकी थीं।धनुष ने ही शो की सारी लाइमलाइट चुरा ली।