एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की पांचवीं फिल्म 'गुड लक जेरी' का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च हो गया है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ सेन ने किया है। जाह्नवी के अलावा दीपक डोबरिया भी फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को सिनेमाघरों की बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

 

'उड़ता पंजाब' के बाद एक बार फिर इस फ़िल्म ने पंजाब में नशे की लत जैसी समस्या से लोगों को रूबरू करवाया है। जिसमें तस्करी के मुद्दे को खास तौर पर तब्ज्जो दी गई है। ये संदेश ट्रेलर की शुरुआत में ही दिया गया, जिसमें कहा गया है कि 'नशा शरीर के लिए हानिकारक है, जो बीमारी को न्यौता देकर शरीर को लाचार बनाता है"।

जाह्नवी बिहार की एक साधारण लड़की 'जया कुमारी उर्फ जैरी" की भूमिका निभाती है। जैरी पंजाब में ड्रग बेचने वाले गिरोह के मुखिया के पास काम की तलाश में जाती है। पहले जाह्नवी को यह कहते है कि ये लड़कियों का काम नहीं है इसलिए उसे नौकरी नहीं दी जाती हैं। लेकिन बाद में उसे काम मिल जाता है। 2 मिनट 50 सेकेंड के इस ट्रेलर में जाह्नवी का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशनल सीन भी हैं। ट्रेलर के एक सीन में दीपक डोबरियाल भी नजर आ रहे हैं।

अपनी आखिरी हॉरर-कॉमेडी रूही के बाद, जाह्नवी कपूर इस बार एक कॉमेडी ड्रामा के साथ लौटी हैं। इसमें जाह्नवी को अन्य वरिष्ठ एक्टर्स के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाया गया है। यह फिल्म तमिल फिल्म कोलामावु कोकिला की रीमेक है, फ़िल्म में दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।

इसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए, जान्हवी ने लिखा, "आखिरकार..! मिलिए जेरी से और याद रखिए- हम जितने दिखते हैं, उतने सीधे हैं नहीं..! गुड लक जैरी स्ट्रीमिंग 29 जुलाई से डिज़नी प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी।