पुणे में एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का विमान क्रेश हो गया। विमान क्रेश होने का कारण तकनीकी ख़राबी बताई जा रही है। विमान को एक 22 वर्षीय ट्रेनी पायलेट भावना राठौर चला रहीं थी, भावना प्लेन में अकेली थीं।

भावना अपनी ट्रेनिंग के दौरान ही प्लेन को लेकर गईं थीं लेकिन इसी बीच ये हादसा हो गया। इस हादसे में 22 वर्षीय महिला पायलट भावना घायल हो गई है। यह हादसा करीब 11.30 बजे हुआ।

ये बड़ा हादसा इंदापुर के कदबनवाड़ी गांव में हुआ। हादसे के बाद विमान को काफी नुकसान पहुंचा है। इसका आगे का हिस्सा तो पूरी तरह से ही डेमेज हो गया। बताया जा रहा है कि प्लेन टू सीटर था। इसकी कदबनवाड़ी के पास एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जिससे यह हादसा हुआ। पुणे डिस्ट्रिक्ट एसपी डॉ.अभिनव देशमुख ने बताया कि यह ट्रेनी एयरक्रॉफ्ट कार्वर एविएशन कंपनी का है।