हर-घर तिरंगा अभियान के रंग में बॉलीवुड भी रंगा दिखाई दे रहा है। फ़िल्म स्टार्स भी अब तिरंगा लहराने को लेकर सुर्खियों में दिखाई देने लगे हैं। इसी संदर्भ में बॉलीवुड स्टार सलमान ख़ान भी इंडियन नेवी के जवानों के साथ नाचते और झूमते दिखाई दिए।

सलमान ख़ान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें सलमान को इंडियन नेवी के ऑफिसर्स के साथ फ़िल्मी गानों पर थिरकते देखा जा सकता है। 

सलमान खान के फैन्स को सलमान का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। बड़ी बात यह है कि आमिर और शाहरुख़ के बायकॉट की अपीलों के बीच सलमान अभी भी अपने फैन्स के बीच बेहद लोकप्रिय दिख रहे हैं। 

गौरतलब है कि सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सभी लोगों से अपने-अपने घरों या प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज से शुरू हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर काफी उत्साह है।