मणिरत्नम के ड्रीम प्रोजेक्ट PS-1  में ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा कृष्णन, विक्रम, जयम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पोन्नियिन सेलवन के सेट से कुछ पर्दे के पीछे की तस्वीरें  सोशल मीडिया पर वारयल हैं।

PS-1 फिल्म की कहानी कल्कि कृष्णमूर्ति के 1955 के तमिल उपन्यास पर आधारित है। ये ऐतिहासिक फ़िल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मणिरत्नम की PS-1 उनके प्रोडक्शन हाउस मद्रास टॉकीज और अल्लिराजा सुभास्करन के बैनर लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई जा रही है।

फ़िल्म के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं। जिन्हें देखने के बाद फैंस में काफी उत्साहित हैं। लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने ट्विटर पर अपनी को-स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें तृषा कृष्णन और ऐश्वर्या राय बच्चन सेल्फी के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में, ऐश्वर्या ने त्रिशा के चारों ओर अपने हाथों को बांध रखा है।

PS-1 में ऐश नंदिनी की भूमिका में नजर आएंगी, जबकि तृषा चोल राजकुमारी कुंडवई की भूमिका निभाएंगी। तृषा कृष्णन इस राजकुमारी के अटायर में काफी आकर्षक लग रही हैं। तृषा इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और  उनसे नजरें हटा पाना आसान नहीं है।

वहीं मणिरत्नम फिल्म के सेट से पझुवूर की रानी के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन की बीटीएस तस्वीर फैंस की हार्ट बीट बढ़ाने के लिए काफी है।
 
साथ ही PS-1  के सेट से शोभिता धूलिपाला का रीगल लुक भी सामने आया है। इस तस्वीर में शोभिता धूलिपाला के रीगल लुक ने फैंस को हैरान कर दिया। तस्वीर में शोभिता डांस करती दिख रही हैं और बहुत ही प्यारी लग रही हैं।