टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार आज यानी 27 दिसंबर  को होगा। तुनिषा शर्मा के परिवार ने यह जानकारी दी है। परिवार ने एक बयान में लिखा कि बहुत दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि तुनिषा शर्मा 24 दिसंबर 2022 को हमें छोड़कर चली गई। हम चाहते हैं कि, उनके अंतिम संस्कार में प्रार्थना के लिए आप सभी आएं। अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे मीरा रोड में किया जाएगा। 

आत्महत्या के तीन दिन बाद अंतिम संस्कार की वजह भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर को ही तुनिषा का अंतिम संस्कार हो जाता है, लेकिन तनुषा की मौसी मुंबई नहीं पहुंच पाई थीं जिसके कारण अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। 

बता दें कि टीवी अभिनेता शीजान पर तनुषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। शीजान के साथ तुनिषा रिलेशन में थीं।  दोनों की मुलाकात इसी साल जून में टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। 

कहा जा रहा है कि सुसाइड के 15 दिन पहले ही शीजान ने तुनिषा से ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप की कई वजहें बताई जा रही हैं। कोई शीजान पर तुनिषा को चीट करने का आरोप लगा रहा है तो वहीं शीजान का कहना है कि उन्होंने एज, धर्म और परिवार के दबाव के चलते तुनिषा से ब्रेकअप किया।