भोपाल : राज्य के वन विभाग में इस समय करीब ढाई हजार पद खाली हैं। इनमें द्वितीय श्रेणी के 177, तृतीय श्रेणी के 2 हजार 198 तथा चतुर्थ श्रेणी के 304 पद इस प्रकार कुल 2 हजार 679 पद खाली हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से उनके यहां रिक्त पदों की जानकारी मांगी है जिस पर वन विभाग ने उक्त जानकारी उसे दी है। प्रथम श्रेणी के पदों की जानकारी इसलिये नहीं दी गई है क्योंकि इसकी भर्ती राज्य सरकार के विभाग न कर केंद्र सरकार करती है।