भोपाल: प्रदेश के विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील के उदयपुर में स्थित प्राचीन महल (गढ़ी) को मप्र प्राचीन स्मारक, पुरातत्वीय स्थल एवं अवशेष अधिनियम 1964 के तहत प्रदेश सरकार ने राज्य संरक्षित स्मारक घोषित कर दिया है। यह स्थल 0.795 हैक्टेयर में फैला है तथा राजस्व विभाग के स्वामित्व में है।
राज्य संरक्षित स्मारक घोषित होने से अब इस स्थल के सौ मीटर व्यास में कोई भी निर्माण एवं खनन प्रतिबंधित रहेगा और इस सौ मीटर से दो सौ मीटर और व्यास में निर्माण एवं खनन रेगुलेटेड रहेगा यानि बिना अनुमति के निर्माण एवं खनन नहीं हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि विदिशा जिले में उदयपुर एक छोटा सा स्थान है।
यह नीलकंठेश्वर मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है जोकि परमारा राजा उदयादित्य द्वारा निर्मित एक मंदिर है। वह महान राजा भोज (1010-1050 ई) का पुत्र था। यह प्राचीन महल भी उनके द्वारा निर्मित है।