प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले उज्जैन के नगर निगम कमिश्नर पर गाज गिरी है। 'महाकाल लोक' के लोकार्पण की तैयारियों को लेकर मॉनीटरिंग कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निगम कमिश्नर को हटाए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तैयारियों को लेकर नाखुशी जाहिर करते हुए गुरुवार को उज्जैन के नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता को हटाए जाने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण करने आ रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान उज्जैन में हैं। इससे पहले सीएम शिवराज ने बुधवार को महाकाल की सवारी का रथ भी खींचा थी और महाकाल मंदिर में पूजाअर्चना भी की थी।