कांग्रेस हाईकमान ने सख्ती दिखाते हुए सीएम गहलोत गुट के तीन नेताओं को अब 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए तुरंत जवाब देने को कहा है। यदि वे अपना जवाब दाखिल नहीं करेंगे तो पार्टी की अनुशासन समिति एक्शन लेगी।

दरअसल 25 सितंबर की शाम को मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक में विधायकों के नहीं पहुंचने पर विवाद हो गया था। दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों के साथ विधायकों की बैठक होनी थी लेकिन विधायक नहीं पहुंचे।

इसके साथ ही शांति धारीवाल के घर विधायकों की अलग बैठक की गई। फिर वहां से विधायक विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी से मिलने चले गए और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया था। कांग्रेस विधायकों की इस हरकत को अजय माकन ने आलाकमान को सूचित किया था।