MP Election 2023: चुनावी राज्य मध्यप्रदेश में अगले महीने यानी 17 नवंबर को मतदान होना हैं. उससे पहले प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हैं. चुनाव आयोग की टीम भी राजधानी भोपाल से लेकर हर एक विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं. 

वहीं, प्रशासन की टीमें भी अलग-अलग जगहों पर वाहनों की चेकिंग से लेकर आचार संहिता के नियमों का पालन कराने में जुटी हुई हैं. फ़िलहाल, बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने निर्वाचन आयोग पहुंचकर अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हैं.

चुनाव आयोग पहुंचे केंद्रीय मंत्री-

हाल ही में प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को ज्ञापन सौंपा. दरअसल, बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के निजी वाहनों व घरों पर उनकी इच्छा से लगाए गए बीजेपी के झंडों-प्रतीकों को गलत तरीके से हटाने से रोकने के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा हैं.

इसको लेकर भूपेंद्र यादव ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा अपने निजी दो पहिया वाहन और संपत्ति पर लगाए बीजेपी के चुनाव चिन्ह तथा झंडों को कुछ रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा हटाने का कार्य किया गया है, जो आदर्श आचार संहिता के नियमों के खिलाफ है. 

उन्होंने आगे कहा, जो अधिकारी कर्मचारी निष्पक्ष काम नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ आयोग की तरफ से एक्शन लिया जाए. इसके साथ ही जो गलत कार्रवाई की गई है या की जा रही है उसके संबंध में एक सर्कुलर जारी किया जाए. बता दें कि आयोग ने पहले ही चुनाव प्रचार को लेकर सभी नियम जारी कर दिए हैं. उसी के तहत अब एक्शन लिए जा रहें हैं.