पहले दीवाने थे, अब कमाते हैं, प्यार में धोखा एक रिक्शा चालक ने अपने ई-रिक्शा पर इस तरह के कई स्लोगन लिखे हैं। जब उससे कारण पूछा गया तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी। कोतवाली सदर क्षेत्र के स्थानीय निवासी रिंकू का कहना है कि वह एक लड़की से प्रेम करता था। उसने यही सोचा था, प्रेमिका से शादी करने के बाद वह उसी के साथ अपनी जिंदगी बिताएगा।

कई साल तक उसके घर बार-बार आने के बाद प्रेमिका ने उसके साथ धोखा किया। रिंकू का कहना है कि उसका सारा समय और पैसा प्रेम संबंधों में बर्बाद हो गया और धोखा खाने के बाद उसके पास न तो प्यार बचा और न ही पैसा।

इसके बाद रिंकू ने एक ई-रिक्शा खरीदा और उस पर स्लोगन लिखवाए ताकि आने वाले युग के युवाओं को नींद से जगाया और प्यार में धोखा खाने से बचाया जा सके। ई-रिक्शा के आगे लिखा होता है कि पहले दीवाने थे, अब कमाने लगे हैं, इसके पास ही लिखा है कि ये बेवफाओं से होशियार।

रिंकू प्यार में धोखा खाने के दर्द को बखूबी समझाता है इसीलिए वो प्यार में धोखा खाने वालों से केवल आधा किराया लेता है और उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाता है।

क्योंकि उसका मानना है, कि प्यार में धोखा खाने वाले अपना पैसा समझकर सब कुछ बर्बाद कर देते हैं। रिंकू ने नए युवाओं को सीख देने के लिए ये कदम उठाया है। आप भी सोच-समझकर दिल लगाइएगा नहीं तो कहीं आपका हाल भी रिंकू के जैसा न हो जाए।