प्यार न समाज के बंधनों में बांध पाया और न धार्मिक बेड़ियाँ उसे कैद कर पाईं। ऐसा ही एक उदाहरण यूपी के सीतापुर में  नज़र आया। यहाँ मुस्लिम समुदाय की लड़की ने हिंदू लड़के के साथ वैदिक रीति रिवाज से शादी कर ली।

यहाँ मुस्लिम लड़की सलमा ने राधा बनकर अपने प्रेमी राज के साथ सात फेरे लिए। मंदिर में जयमाल हुई और वहीं से सलमा से राधा की विदाई हुई। पूरे हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में यह शादी संपन्न हुई और अब सलमा ने राज की राधा बन नई ज़िंदगी की शुरुआत कर दी।

सलमा के मुताबिक़ उसने अपनी मर्जी से शादी की और अब बेहद खुश है। जब सलमा के घर वाले शादी के पक्ष में नहीं थे तब राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के अध्यक्ष विकास ने सलमा की मदद की। विकास का कहना है कि राज और सलमा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। पहले कोर्ट में और फिर मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।