अलीगढ़ के सोमना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक बड़े हादसे से हड़कंप मच गया। यहां प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर एक बड़ा हादसा हो गया, जब नीलांचल एक्सप्रेस (12876) के जनरल कोच में बैठे एक यात्री के गले में लोहे की रॉड जा घुसी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक यात्री सुल्तानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। यह दर्दनाक नजारा देख हर कोई हैरान रह गया।

यात्री जनरल कोच की सीट नंबर-15 पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक से उसके गले में में लोहे की रॉड घुस गई जो उसकी गर्दन के आर-पार हो गई। जिससे यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान सुल्तानपुर निवासी हरिकेश दुबे के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि यहां पटरी पर पडी रॉड ट्रेन की खिड़की तोड़ते हुए यात्री के गर्दन में जा घुसा और सिर फाड़ते हुए निकल गई। यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान ट्रेन की रफ्तार 110 किमी/घंटा बताई जा रही है। 

हादसे के बाद कंपार्टमेंट में चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिरी क्या हुआ। कुछ ही देर में कंपार्टमेंट का फर्श खून से लाल हो गया। इस बीच अन्य यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोकी। GRP और RPF को बुलाया।

सूचना मिलते ही RPF और CRPF सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटानी शुरू की। रेल पुलिस GRP ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बारे में और जानकारी जुटा रही है। आगे की जांच अभी चल रही है।