UP News: उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (Uttar Pradesh New and Renewable Energy Development Agency “UPNEDA”) दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइट लाइन परियोजना को जल्द पूरा करके वैश्विक रिकॉर्ड स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है.

इस परियोजना के तहत UPINEDA 10.15 किलोमीटर की दूरी पर 470 सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइटें लगाकर अयोध्या की गौरव गाथा में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है. अब तक इसका लगभग 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है और 22 जनवरी से पहले निर्धारित लक्ष्य हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा.

UPINEDA के एक अधिकारी ने बताया कि 22 जनवरी से पहले अयोध्या में लक्ष्मण घाट से शुरू होकर गुप्तार घाट से लेकर निर्मली कुंड तक 10.2 किलोमीटर की दूरी में 470 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा. इसका 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बाकी 30 फीसदी काम भी जल्द पूरा हो जाएगा.

इस परियोजना के हिस्से के रूप में लक्ष्मण घाट से गुप्तार घाट तक 310 सौर ऊर्जा लाइटें सूचीबद्ध और चालू की गई हैं, जबकि गुप्तारघाट से निर्मली कुंड तक 1.85 किमी की दूरी में 160 सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम फिलहाल प्रगति पर है.

रामनगरी में टूटेगा सऊदी अरब का रिकॉर्ड!

विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में जुटी योगी सरकार की सौर ऊर्जा से चलने वाली परियोजना फिलहाल सऊदी अरब के मल्हाम के नाम है. यहां साल 2021 में सौर ऊर्जा से चलने वाली स्ट्रीट लाइट की सबसे लंबी लाइन के तौर पर इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया.

मल्हाम में 9.7 किमी के क्षेत्र में 468 सौर ऊर्जा संचालित लाइटें लगाकर एक वैश्विक रिकॉर्ड बनाया गया था. जबकि, अब यह रिकॉर्ड योगी सरकार अयोध्या में 10.2 किमी के क्षेत्र में 470 सौर ऊर्जा संचालित लाइटें स्थापित करके तोड़ने वाली हैं.

बात दें कि 22 जनवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा के साथ रामलला अपने विग्रह में विराजेंगे तो अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरा देश राममय होगा. इस बीच, अयोध्या में सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइट की सबसे लंबी श्रृंखला संचालित करके सूर्यवंश गाथा को एक बार फिर नया स्वरूप देकर उपलब्धि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज की जाएगी. इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों और UNEDA सहित गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों के बीच भी चर्चा चल रही है.