मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने हाल ही में अपना 73वां बर्थ डे मनाया। अपने बर्थ डे के मौके पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने मंदिर नुमा आकृति का केक काटा, उस केक पर हनुमान जी की फोटो भी लगी हुई थी।

पूर्व CM का जन्मदिन 18 नवंबर को आता है। वे अभी छिंदवाड़ा के दौरे पर हैं। यहाँ उनके समर्थकों ने शिकारपुर में यह केक काटा था। केक को मंदिर का आकार दिया गया था। साथ ही हनुमान जी की तस्वीर भी केक पर नज़र आ रही थी। 

इसके बाद से ही लगातार BJP की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। बर्थ डे पर हनुमान जी का फोटो लगा केक काटने से कमलनाथ हिंदू नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। वहीं BJP ने इसे हिंदू आस्था से खिलवाड़ बताया है।