बिग बॉस ने 16वें सीजन के शुरू होने पर कहा था कि इस बार वह खुद खेलेंगे। हुआ भी यही । कम से कम जो फिनाले की रिजल्ट आए हैं, उन्हें देखकर तो यही कहा जा रहा है। एमसी स्टैन  बिग बॉस 16 के विनर बन गए हैं। स्टैन की तगड़ी फैन फॉलोइंग के आगे सभी फाइनलिस्ट की फैन फॉलोइंग चित हो गई। वहीं शिव ठाकरे रनर-अप रहे।

शिव और स्टैन की जीत से निमृत कौर अहलूवालिया की वह बात भी सच हो गई, जो उन्होंने एविक्शन पर दोनों साथियों से कही थी। निमृत ने शिव और स्टैन से कहा था कि वह फिनाले पर उन दोनों को सलमान खान के दोनों तरफ खड़े हुए देखना चाहती हैं। हुआ भी यही । शिव ठाकरे और एमसी स्टैन की दोस्ती और बॉन्डको काफी पसंद किया गया। दोनों मंडली का हिस्सा थे और निमृत भी उसी का हिस्सा थीं।

लोग कहते थे कि शिव, स्टेन और मंडली के सभी लोग सिर्फ गेम के लिए एक साथ थे। लेकिन इनका प्यारा बॉन्ड हर किसी को पसंद आया। एमसी स्टैन के बिग बॉस 16 विनर बनने और शिव ठाकरे के रनर-अप बनने से फैन्स के बीच जश्न का माहौल है। जहां एमसी स्टैन के फैन्स जश्न मना  रहे हैं, वहीं जनता को शॉक लगा है। जनता स्टैन की जीत नाराज है और खूब गुस्सा निकाल रही है। हर किसी को उम्मीद थी कि शिव ठाकरे ही विनर बनेंगे, लेकिन एन मौके पर पासा पलट गया। एमसी स्टैन विनर बन गए।