करोड़ों की ठगी करने वाले सुकेश चंद्रशेखर इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस हाई प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड लेकर टीवी जगत तक की कई बड़ी एक्ट्रेसेस के नाम अब तक सामने आ चुके हैं। वहीं हाई प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग के इस केस में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही का नाम जुड़ रहा है। यहां तक कि वे कई बार पूछताछ के लिए भी बुलाई जा चुकी हैं।

इनके अलावा इस केस में टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना, निक्की तंबोली, अरुषा पाटिल और सोफिया सिंह के नाम भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में चाहत खन्ना का नाम सामने आते ही उर्फी जावेद और उनके बीच फिर से सोशल मीडिया पर तू तू मैं मैं का सिलसिला शुरू जारी हो गया है। सुकेश के साथ नाम जुड़ते ही उर्फी ने चाहत पर तंज कसा था, जिसके बाद इन दोनों में फिर से जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों एक दूसरे को अपने तरीके से जवाब देने में पीछे नहीं रह रही हैं।

सोमवार को चाहत ने एक पोस्ट में बीवी या मां बनने की बात लिखी। चाहत के इस पोस्ट के बाद अब उर्फी ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर कर लताड़ लगाई है। चाहत खन्ना हाल ही में ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बिना सच्चाई जाने और सिर्फ चर्चा में आने के लिए किसी भी खबर पर कूद जाना और खुद को बेवकूफ दिखाना। बिना अक्ल वाले से क्या ही बहस करना, अक्ल होती तो काम करती या शूट करती, ना कि सेमी न्यूड स्पॉटिंग्स करती, चलो कोई ना, आप तो आंटी, बीवी या मां के लायक तो हो नहीं, अब दूसरों को ही आंटी बोल के खुश हो जाओ, अल्लाह अक्ल नवाजे आपको।