अनोखा अंदाज वायरल

उर्फी ने कांच की बनी ड्रेस पहनकर सभी को चौंका दिया है। हर बार अपने अंदाज से कुछ नया करने वाली उर्फी जावेद ने इस बार कांच की बनी ड्रेस पहनी है। उर्फी जावेद बेहद ही अनोखे अंदाज में नजर आए। पपराज़ी ने उन्हें इस अनोखे आउटफिट में देखा और तुरंत उनकी तस्वीरें लेने लगे, तो उर्फी ने कहा कि कोई उनके पास न आए।

एक्ट्रेस ने उतारी अपनी कांच की ड्रेस

जब उर्फी से कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसने कांच की ड्रेस पहनी हुई थी जिसका वजन भी करीब 20 किलो था। इस ड्रेस को कैरी करना काफी मुश्किल था लेकिन फैशन की दीवानी उर्फी ने एक बार फिर अपने स्टाइल से सबको चौंका दिया। हालांकि, सामने आए पार्टी के बाकी वीडियो में उर्फी ने कांच का खोल नहीं पहना था। ऐसे में साफ है कि पार्टी में जाने के बाद उर्फी ने अपनी ड्रेस उतारी और फिर डांस किया और अपने अंदर पहने हुए आउटफिट में पार्टी में जमकर मस्ती की।

उर्फी जावेद का फैशन सेंस

बता दें कि उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर एक अलग सेंसेशन बन गई हैं। एक्ट्रेस की हर तस्वीर और वीडियो का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। और जैसे ही उर्फी अपना लेटेस्ट लुक फैन्स के साथ शेयर करती है, वह मिनटों में वायरल हो जाता है।