उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह टी-शर्ट और घड़ी की कल की बनी स्कर्ट पहनकर घूमती नजर आ रही हैं. इस मौके पर उन्होंने स्किन कलर की बिकिनी भी पहनी है. उर्फी जावेद का ये अंदाज देखकर फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई. इस पर कई लोग फनी कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है.

उर्फी जावेद ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अभी क्या समय हुआ है?'

उर्फ जावेद ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अभी समय क्या हुआ है.' उर्फी जावेद का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है. इसे 1 घंटे में 40000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं अब तक इस पर 1800 से ज्यादा कमेंट्स किए जा चुके हैं. कई लोगों ने वीडियो पर लिखा, 'अब आपका समय है, दुनिया पर राज करो.' एक ने लिखा, लव यू. एक ने लिखा है, गोइंग टू ओसम. तो वहीं एक ने लिखा, ओह माय गॉड.