वैसे आपने उर्फी की कई तस्वीरें और वीडियो देखे होंगे| अब उन्होंने अपना एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह 'टॉपलेस' नजर आ रही हैं| लेकिन इस वीडियो के अंत में एक ट्विस्ट भी है|
उर्फी ने एक वीडियो किया साझा
उर्फी ने रविवार 27 फरवरी 2022 की सुबह सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नीले रंग की ड्रेस में टॉपलेस वॉक करती नजर आ रही हैं| हालांकि, जब वीडियो खत्म होता है तो पता चलता है कि उर्फी ने टॉपलेस नहीं बल्कि मैचिंग कलर का स्ट्रैपलेस ब्रा सेट टॉप पहना है। बता दें कि उर्फी ने हाल ही में ब्लू बिकिनी में फोटो और वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था| उर्फी के इन वीडियो और तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया था|
छोटे-छोटे किरदारों में भी काम किया
उर्फी न सिर्फ अपने फैशन बल्कि अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं| उर्फी ने इससे पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि आर्थिक तंगी के चलते वह अपने घर मुंबई भाग गई थी। इसके बाद उन्होंने पैसों के लिए हर तरह के छोटे-छोटे किरदारों में काम किया। इसके अलावा उर्फी इस्लाम के बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।