क्रिकेट के लिए एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का प्यार अब उनके लिए जी की जंजाल बनता दिखाई दे रहा है। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से हुए विवाद के बाद अब उर्वशी पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह को लेकर सुर्खियों में हैं। उर्वशी ने नसीम शाह के साथ एक रील वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की थी। लेकिन अब उर्वशी नसीम शाह को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि नसीम शाह के बयान से उर्वशी का दिल टूट गया है। दरअसल उर्वशी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच को देखने पहुंची थीं।
वहीं ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच बीते लंबे समय से ज़ुबानी जंग छिड़ी हुई है, दोनों एक दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन अब उर्वशी के सुर बदले से नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में ऋषभ पंत को सॉरी कहा है। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, कुछ दिनों पहले उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को छोटू भैया कहा था। उर्वशी ने एक पोस्ट में ऋषभ पंत को लेकर लिखा था- 'छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं डार्लिंग बच्चे तेरे लिए बदनाम होने को। रक्षा बंधन मुबारक हो। उर्वशी की ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। लेकिन एक अब एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर ऋषभ पंत से माफी मांगी है।
ऋषभ पंत के साथ सोशल मीडिया पर हुई वार के बाद जब एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी से पूछा गया कि क्या वो आरपी को कोई मैसेज देना चाहती हैं? इसपर एक्ट्रेस रिएक्ट करते हुए कहा - सीधी बात नो बकवास...इसलिए मैं कोई बकवास नहीं कर रही हूं। इसके बाद उर्वशी से फिर पूछा गया कि आपने ही कहा था Forgive & Forget, तो कोई बात आप उन तक पहुंचाना चाहेंगी? इसपर उर्वशी ने पहले तो कहा- मैं कुछ नहीं कहना चाहती। लेकिन फिर उन्होंने हाथ जोड़कर ऋषभ पंत से माफी मांगी। उर्वशी ने कहा- Sorry...I am Sorry