वरुण धवन जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन में नजर आएंगे। इस सीरीज में उनके के साथ सामंथा रुथ प्रभु भी हैं। समंथा ने तो अपने रोल की तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसके लिए वे यूएस में फिटनेस की ट्रेनिंग ले रही हैं। रिपोटर्स के मुताबिक, वरुण और सामंथा सीरीज के लिए अगले महीने से वर्कशॉप शुरू कर देंगे। ये एक स्पाई थ्रिलर सीरीज होगी। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है।
सामंथा इसके लिए अमेरिका में स्ट्रिक्ट डाइट के साथ रूटीन फॉलो कर रही हैं। सीरीज का भारतीय वर्जन भी स्पाई थ्रिलर रहेगा। इसकी कहानी 90 के दशक की बताई जा रही है। साथ ही इसके लिए वरुण और सामंथा का विशेष लुक भी बनाने पर विचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि वरुण इन दिनों अपनी फिल्म 'भेडिया' में बिजी हैं। अगले महीने तक इस सीरीज पर काम शुरू हो जाएगा। 'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा को देखा गया था। इस सीरीज में भारत, मेक्सिको और इटली के सीन्स को भी शामिल किया गया था।