वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसी बीच वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दुबई के बुर्ज खलीफा पर भेड़िया का ट्रेलर दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। 

वीडियो में वरुण और कृति सेनन बुर्ज खलीफा के सामने कुछ दूरी पर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके आसपास फैंस की भीड़ नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद फैन्स में फिल्म को लेकर क्रेज और बढ़ गया है।

फैंस अब वरुण और कृति सेनन को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। लोग उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भेड़िया 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।