बॉलीवुड अब विजुअल इफ़ेक्ट के मामले में हॉलीवुड से टक्कर लेता दिखाई दे रहा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट-1 शिवा' का ट्रेलर देखकर यह साबित भी हो रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से ज्यादा चर्चा फिल्म के VFX की हो रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म के विजुअल इफ़ेक्ट देख लोग हैरानी जता रहे हैं। 

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने सोशल मीडिया पर लिखा- इस तरह के भव्य दृश्य भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखे गए। भगवान हनुमान का शॉट बहुत असाधारण है.. हमारे पास 20% बजट भी नहीं है जो हॉलीवुड के पास अभी भी है। अयान मुखर्जी ने वीएफएक्स के मोर्चे पर अविश्वसनीय हासिल किया है.. समर्थन 

फिल्म में रणवीर शिवा के किरदार में हैं। रणवीर के पास एक शक्ति है जो इस संसार को बुरी शक्तियों से बचा सकती है। फिल्म में जबरदस्त तड़का है। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।