एमपी के राजगढ़ ज़िले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां के थाना बोड़ा क्षेत्र के कड़िया सासी गांव से चोरी गए सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। इन जेवरों का वजन करीब 99 तोला आंका गया है। 

इसी के साथ पुलिस ने 3,90,000 रुपये की नगदी भी मौके से बरामद की है। साथ ही 61 लाख रुपये का क़ीमती मशरूका भी बरामद किया गया है।

मामले में पुलिस ने दो लोगों की गिरफ़्तारी भी की है, बताया जा रहा है, कि गिरफ़्तार किए गए दोनों लोग शातिर चोर हैं। पुलिस को कई मामलों में इनकी काफी समय से तलाश थी।