गोविंदा नाम मेरा रिलीज डेट: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। जानते हैं किस दिन फिल्म OTT पर रिलीज होगी।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों एक वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं
।इसी बीच अब विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस की खुशी दोगुनी हो जाएगी। विक्की कौशल की फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। तो आइए जानते हैं फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' कब रिलीज होने वाली है।
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' एक बार फिर चर्चा में है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म बड़े पर्दे की जगह ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इसके बाद विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें रिलीज डेट का खुलासा किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म 16 दिसंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म की रिलीज की अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। इस खबर के सामने आने के बाद विक्की कौशल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में विक्की कौशल के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।