वडोदरा में नई लग्जरी कार के खराब होने पर ग्राहक ने अनोखा विरोध जताया। ग्राहक ने ओपी रोड के शोरूम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। नई कार सिर्फ़ चार-पांच दिनों में ही खराब हो गई, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कंपनी के नियमों के अनुसार, वारंटी टाइम में कार ख़राब होने पर ग्राहक को भुगतान वापस करने की गारंटी दी जाती है या रिपेयर कर पूरा भुगतान कंपनी द्वारा दिया जाता है।

लेकिन कंपनी द्वारा ऐसा नहीं करने पर ग्राहक ने गधों को शोरूम के बाहर बुलाया और ढोल बजाकर कंपनी मालिक को बाहर निकालने की कोशिश की। कार में एक बैनर लटकाकर यह लिखा गया कि लग्जरी कार दो दिन में खराब हो गई। विरोध के चलते शोरूम के कर्मचारी ग्राहक को धरना बंद करने के लिए मनाने आये और ग्राहक को भुगतान वापस करने की गारंटी दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।