नोएडा के सेक्टर-3 में शुक्रवार के दिन भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग एक फैक्ट्री में लगी है. हादसे की सूचना तुरंत दमकल को दी गई. दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.
फैक्ट्री में लगी आग-
यहां अचानक फैक्ट्री में आग लग गई, लोग इधर-उधर भागने लगे. नोएडा के सेक्टर-3सी स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग लगने के बाद कर्मचारी अंदर से बाहर की तरफ दौड़ने लगे. हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें आग की लपटें नजर आ रही हैं. वहीं दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.
इमारतों को कराया गया खाली-
इस बीच, उत्तर प्रदेश के नोएडा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविशंकर छवि ने कहा कि सेक्टर 3 में एक प्लास्टिक ट्रे निर्माण कारखाने में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है. टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. फ़िलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं. आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं.