बॉलीवुड के मशहूर स्टार किड्स में से एक अलाया फर्नीचरवाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें अलाया सुपर हॉट अवतार में दिखाई दे रही हैं। इन दिनों अलाया मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं, वहीं से अलाया ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में अलाया बिकिनी पहनकर योगा कर रही हैं। अलाया, मशहूर एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी हैं। मालदीव में छुट्टियां बिताने के साथ ही अलाया लगातार वहां से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही हैं, अलाया के इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है। योग गुरु अलाया की लोग जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALAYA F (@alayaf)

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं आलिया

अलाया फर्नीचरवाला ने अपना बॉलीवुड डेब्यू सैफ अली खान और तब्बू स्टारर 'जवानी जानेमन' से किया था, जिसमें अलाया के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। अलाया ने काफी समय से फिल्मों में कोई रोल नहीं किया है लेकिन वह सोशल मीडिया पर अलाया काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

वीडियो शेयर

अलाया ने  इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जैसा कि आप देख सकते हैं मैं जादुई माहौल का अनुभव कर रही हूं और मालदीव की धूप का मजा ले रही हूं।  इसके अलावा अलाया ने अपने अकाउंट पर कुछ फोटोज भी शेयर की हैं।