इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर शिल्पा शेट्टी ने मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के बॉडी  पर बोतल फोड़ दी।

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहती हैं। शिल्पा पिछले कुछ दिनों से रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में बतौर जज काम करती नजर आ रही हैं l लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने शिल्पा को फिर से चर्चा में ला दिया है। 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के मंच पर शिल्पा शेट्टी ने मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के बॉडी  पर बोतल फोड़ दी। उनका यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी रोहित से बात करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन वो सिंगर बादशाह से बात करने में लगे हैं l शिल्पा उन्हें बार-बार कॉल करती हैं लेकिन वह उनकी बात पर ध्यान नहीं देते। इस पर शिल्पा नाराज हो जाती हैं|

इस वीडियो को शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'गर्मी है केटल, अब मेरी जान बच गई, मैंने बोतल तोड़ दी l शो के मेकर्स ने इससे पहले रोहित शेट्टी और शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के एक सीन को दोनों ने रीक्रिएट किया है।

शिल्पा के काम की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म से शिल्पा ने कई सालों के बाद अभिनय के क्षेत्र में वापसी की थी। इस फिल्म के लिए शिल्पा काफी एक्साइटेड थीं। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही शिल्पा के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद शिल्पा ने टीवी और एक्टिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया। वह आने वाली फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी।