साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हमेशा से ही अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। इस बात विजय के एक फैसले के कारण वे सुर्खियों में आ गए हैं। विजय देवरकोंडा ने एक हैरान कर देने वाला फैसला लिया है जिसे जानकर आपको उन पर गर्व महसूस होगा।
विजय देवरकोंडा ने ऐलान किया है कि वो अपने शरीर के सभी अंगों को दान करेंगे। सिर्फ विजय ही नहीं बल्कि उनकी मां माधवी देवराकोंडा भी उनके साथ अपने अंग दान करेंगी। विजय देवरकोंडा ने एक मेडिकल इवेंट में इस बारे में बात की और लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।
लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करते हुए विजय देवरकोंडा ने कार्यक्रम में कहा- 'मुझे लगता है कि मैं अपने सभी अंग दान कर दूंगा। मुझे इसका हिस्सा बनना है। मेरे चले जाने के बाद किसी के काम आना अच्छा लगेगा। मैं फिट रहता हूं और खुद को स्वस्थ रखता हूं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा की लाइगर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इसमें उनके साथ अनन्या पांडे थीं। वहीं, वे जल्द ही समांथा रुथ प्रभु के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।