फिल्म मेकर करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7 इन दिनों खूब चर्चा में है। चैट शो के इस हफ्ते विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे गेस्ट बनकर पहुंचे। दोनों ने शो में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जिसका एक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में करण ने जब उनसे पूछा कि रश्मिका मंदाना उनकी गर्लफ्रेंड हैं या नहीं तो इस पर विजय ने काफी दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। विजय ने रश्मिका को ‘डार्लिंग’ कह कर बुलाया और ये भी कहा है कि वो और रश्मिका बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।
In the teaser of the upcoming episode on #KoffeeWithKaran7, actor @TheDeverakonda said he wouldn't mind being a part of a threesome!@ananyapandayy @karanjohar#VijayDeverakonda #KWK #DisneyPlusHotstar #AnanyaPanday #KaranJohar #KoffeeWithKaran pic.twitter.com/sb39c5sykp
— HT City (@htcity) July 26, 2022
आगे बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में रश्मिका के साथ दो फिल्में की हैं, ऐसे में दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इस पर अनन्या ने इशारों में ही सही, लेकिन रश्मिका के साथ विजय के रिलेशनशिप का हिंट दे दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।