अभिनेता विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फ़िल्म से एक पोस्टर साझा किया, जिसमें वो लगभग नग्न दिखाई दे रहे हैं। विजय की फिल्म का यह पोस्टर सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में है। शनिवार को यह पोस्टर #SexiestPosterEver के साथ टॉप ट्रेंड में है. 

पोस्टर में विजय गुलाबों का एक गुच्छा पकड़े हुए उन्होंने लिखा-


“एक ऐसी फिल्म जिसने मेरा सब कुछ ले लिया।
अपने प्रदर्शन के तौर पर मेरे लिए मानसिक, शारीरिक रूप से अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका।

ये पोस्टर विजय की आगामी पैन इंडिया फिल्म 'लिगर' से लिया गया है  इसे अब तक का सबसे सेक्सी पोस्टर माना जा रहा है।  पोस्टर में विजय सुपर हॉट, युवा और सेक्सियेस्ट अवतार में नज़र आ रहे हैं, जो देश के युवाओं के लिए सेंसेशन का विषय बना हुआ है। 

विजय देवरकोंडा दक्षिण भारतीय मनोरंजन उद्योग में सबसे बेहतरीन और सबसे मनोरंजक व्यक्तित्वों में से एक हैं। वो हमेशा से ही एक लोकप्रिय और लोगों को आकर्षित करने वाला व्यक्तित्व रहे हैं। विजय शाहिद कपूर की फ़िल्म कबीर सिंह के साउथ वर्जन फ़िल्म अर्जुन रेड्डी मे नज़र आ चुके हैं, फ़िल्म कबीर सिंह  की सफलता के बाद उनकी फैन फॉलोइंग एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

विजय की फ़िल्म लाइगर 25 अगस्त 2022 को रिलीज़ होने जा रही है, इतने हॉट पोस्टर को इतनी सहजता और स्वैग के साथ रिलीज कर देने वाले अभिनेता की फ़िल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।