जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले बीते 15 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर तक वायरल हो गई। अब इन ख़बरों को उनकी बेटी ने गलत बताया है। विक्रम गोखले की बेटी का कहना है कि उनके पिता की हालत बेहद नाजुक है। 

बुधवार देर रात विक्रम गोखले के निधन की खबर वायरल हो गई थी। विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन के बड़े नाम हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। उनके पिता चंद्रकांत गोखले भी अभिनेता थे वहीं विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थीं।

विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा, और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने 70 मराठी फिल्मों में भी काम किया था। वे आखिरी बार 2022 में आई फिल्म निकम्मा में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वो अपकमिंग वेब सीरीज अम्बेडकर- द लीजेंड में नजर आने वाले हैं।