बारिश के चलते प्रदेश की सड़कों और सरकारी स्कूलों की बदहाली के वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। अब बालाघाट की एक सड़क का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ग्रामीण कीचड़ भरी सड़क पर धान रोपते दिखाई दे रहे हैं।
मामला बालाघाट के बीजाटोला गांव का है, जहां ग्रामीण सरकार का ध्यान इस ओर करने के लिए इस तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब देखना ये है, कि स्थानीय प्रशासन और सरकार इस ओर क्या कदम उठाती है।
अमेरिका से बेहतर #MP की सड़क पर गांववाले रोप रहे धान !
— Vipin Shrivastava (@JournalistVipin) July 26, 2022
बालाघाट के बीजाटोला गांव वालों का कीचड़ युक्त सड़क के विरोध का अजब गज़ब तरीका@news24tvchannel pic.twitter.com/T3PdzrfWri
दरअसल गांव की सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो गया है, इसलिए सरकार के उदासीन रवैये के प्रति विरोध जताने के लिए गांव वालों ने कीचड़ से भरी सड़क पर बोनी कर विरोध जताया है।