भोपाल के कोहेफ़िज़ा इलाके से चौथी क्लास की 8 साल की छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल में सफाई कर्मचारी के पति ने बच्ची को बाथरुम में अकेला पाकर असके साथ ग़लत हरकत की है। बच्ची लंच के समय जब बाथरूम गई, तभी आरोपी ने पीछे से जाकर बच्ची की आंखें बंद कर ली और बच्ची का मुंह दबाकर वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी का नाम लक्ष्मी नारायण धानक बताया जा रहा है। इसके बाद आरोपी बच्ची को रोता छोड़ वहां से फरार हो गया। बच्ची को रोता हुआ देख उसके साथ पढ़ने वाले बच्चों ने टीचर को जानकारी दी। टीचर के पूछने पर बच्ची ने बताया कि पीली शर्ट पहने हुए अंकल उसकी आंख बंद कर उसे अंदर लेकर गए थे।
पुलिस ने स्कूल कर्मचारियों से पूछताछ की, तभी पता चला कि पीले रंग की शर्ट लक्ष्मी नारायण पहना हुआ था। घटना की जानकारी होते ही स्कूल टीचर और स्कूल स्टाफ ने पुलिस से इस घटना की शिकायत की, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
गौर करने वाली बात ये है, कि स्कूल के सीसी टीवी कैमरे भी पिछले दो दिनों से बंद थे। स्कूल मैनेजमेंट का कहना कि पानी भर जाने की वजह से दो दिन पहले ही CCTV कैमरे बंद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, 6 दिन पहले ही बच्ची का एडमिशन स्कूल में हुआ था। घटना शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे की है। वहीं आरोपी स्कूल में ही अपने परिवार के साथ रहता है।