फिल्म 'पठान' के सेट पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की तस्वीरें लीक हो गई हैं। लीक हुई तस्वीरों में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण नजर आ रहे हैं।
लीक हुई तस्वीर में शाहरुख खान लंबे बालों और 8 पैक एब्स के साथ नजर आ रहे हैं। उसके हाथ में बंदूक है। काले चश्मे और गले में एक चेन।
बिकिनी में नजर आईं दीपिका
दीपिका पादुकोण बिकिनी में नजर आ रही हैं। लीक हुई तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि शूटिंग खत्म हो गई है, क्योंकि दीपिका अपनी टीम की जैकेट पहने नजर आईं। दीपिका येलो और प्रिंटेड बिकिनी में नजर आ रही हैं।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
'पठान' यशराज बैनर तले बन रही है। इस फिल्म में दीपिका-शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम अहम भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था।