रूठिया कस्बे में दूल्हे को हाथी पर सवार होकर दुल्हन के घर तक जाते देख आसपास की सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी..!
नलिनी सिंह का विवाह सारथल बारां (राजस्थान) के दिवंगत जमींदार परिवार में तय हुआ था। घर से दूल्हे को हाथी पर बैठाकर बारात निकाली गई और बारात तय रास्ते से दुल्हन के दरवाजे तक पहुंची यहां दूल्हे को हाथी से उतारकर घोड़े पर बिठाकर दुल्हन के घर में प्रवेश कराया गया। शादी के मौके को देखने के लिए आसपास के इलाकों से लोग उमड़ पड़े। जिस रास्ते से जुलूस निकला उसे देखने के लिए लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हो गए। इसके अलावा राजस्थानी बैंड और डांसर भी आकर्षण का केंद्र रहे। बैंड में स्टंट कर कलाकार शादी को खास बना रहे थे।