पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते प्यार के लिए भारत आईं सीमा हैदर अब फिल्मों में भी नज़र आ सकती हैं। JANI FIREFOX प्रोडक्शन हाउस की टीम सीमा हैदर से मिलने उनके घर पहुंची। इसका एक वीडियो भी आया सामने।
फिल्म डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भारत सिंह सीमा के घर पहुंचे और घर पर ही सीमा हैदर का ऑडिशन भी लिया। फिल्म में सीमा हैदर भारत की तरफ से RAW एजेंट का किरदार निभाएंगी।
उदयपुर में दर्ज़ी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर फिल्म फिल्म 'A TAILOR MURDER STORY' बन रही है। इस फिल्म के निर्माता अमित जानी ने हिन्दू धर्म अपनाने पर भगवा शॉल से किया सीमा का स्वागत किया वहीं सीमा ने पैर छूकर अमित का आशीर्वाद लिया।
आपको बता दें, कि सीमा हैदर और फिल्म प्रोडक्शन टीम को ATS की रिपोर्ट का इंतज़ार है। रिपोर्ट आने के बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरु हो सकेगी।