उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण अवसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान एक साथ मंच पर नजर आ रहे हैं लेकिन इस बीच ऐसा कुछ भी हुआ जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल वीडियो में सीएम शिवराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे अपनी जेब में रखी कुछ चीज को चुपके से निकालकर खाते दिखाई देते हैं लेकिन पीएम की नजर जैसे ही उन पर आती है तो शिवराज एक पल के लिए हक्के-बक्के रह जाते हैं।
अब इस वीडियो की सोशल मीडिया पर चर्चा है। पूछा जा रहा है कि आखिर सीएम शिवराज आखिर क्या खा रहे थे? साथ ही पीएम मोदी के नारे 'न खाऊंगा न खाने दूंगा' को भी याद किया जा रहा है-
गौरतलब है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भव्य आयोजन में उज्जैन में नवनिर्मित ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण किया था। सबसे पहले प्रधानमंत्री बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। उसके बाद उन्होंने अद्भुत, अनुपम, अलौकिक, अकल्पनीय “श्री महाकाल लोक” का लोकार्पण किया और फिर कार्तिक मेला ग्राउंड मेला मैदान में विशाल जनसभा को भी संबोधित किया था। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान इस दौरान उनके साथ थे।