इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक इवेंट में पहुंचे। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में विराट, अनुष्का और रणवीर सिंह की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। विराट का ये अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

'ब्रेक के पकौड़े की कसम, कभी धोखा नहीं दूंगा'

इस वीडियो में अनुष्का ने इवेंट के दौरान अनुष्का ने अपनी फिल्म का एक डायलॉग बोला और विराट से वही डायलॉग दोहराने को कहा। अनुष्का ने कहा- 'प्यार और बिजनेस कभी साथ नहीं हो सकते। मैं सिंगल हूं जिसके बाद विराट ने जवाब दिया, 'बिन्नेस कर ले मेरे साथ, ब्रेड पकौड़े की कसम, कभी धोका नहीं दूंगा'। यह सुनकर वहां मौजूद फैन्स जोर-जोर से तालियां बजाने लगते हैं।

अनुष्का गले मिलती है

विराट का जवाब सुनकर अनुष्का भी हैरान रह जाती हैं। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि विराट को उनकी फिल्म का डायलॉग याद है। अनुष्का विराट को प्यार से गले लगाती हैं और उनका हाथ चूमती हैं। जिसके बाद विराट ने कहा, देखिए मुझे सब कुछ याद है। इसके बाद अनुष्का ने मुस्कुराते हुए कहा- 'मुझे लगा जैसे मुझे प्रपोज किया है'।