देश का पसंदीदा कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों टीआरपी से ज्यादा विवादों में है। साल 2017 में शो से शूट पर नहीं आ रही दिशा वकानी यानी दयाबेन की वापसी की खबरों ने सबको चौंका दिया। दर्शकों को झटका तब लगा जब उन्हें पता चला कि अब दया के किरदार में कोई और नजर आने वाला है, दिशा वकानी के लौटने के सारे रास्ते इसके साथ ही बंद हो गए।

अब दिशा के बारे में शो की एक एक्ट्रेस ने गंभीर खुलासे किए हैं, उन्होंने कहा कि आपकी दयाबेन दरअसल में वो नहीं जो पर्दे पर दिखती हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया आहूजा ने इंटरव्यू में कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, शो में जैसी दयाबेन नजर आती हैं, दिशा वकानी रियल लाइफ में वैसी बिल्कुल नहीं हैं। बल्कि दिशा तो दयाबेन के अपोजिट हैं। वो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाकर चलने वाली हैं।

हाल ही में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है और अब वो अपने दोनों बच्चों को संभाल रही हैं। लीड स्टार दिशा वकानी उर्फ दयाबेन और उनके साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर, प्रिया ने कहा, वह एक बेहद खूबसूरत इंसान हैं और तारक मेहता में उनके किरदार को जिस तरह दिखाया जाता है, वह उससे बिल्कुल उलट है। वह अपने वास्तविक जीवन में बहुत शांत है, और जब भी वह बात करती है तो हमें उसे बहुत ध्यान से सुनना पड़ता है कि वह क्या कह रही है। वह असल जिंदगी में एक बहुत ही डेली सोप टाइप की बहू हैं।