साउथ फिल्मों के साथ-साथ मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स में अभिनय करने के बाद आकांक्षा पुरी 'स्वयंवर मीका दी वोटी' शो के कारण एक बार फिर से चर्चा में हैं। अब रिएलिटी शो मीका दी वोटी के स्क्रिप्टेड होने का दावा करने वाले ट्रोल्स पर आकांक्षा पुरी ने पलटवार किया है। आकांक्षा ने कहा है, कि ये कोई दिखावा नहीं था और मीका सिंह को खुद उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर हैरानी थी।
ऐसा लगता है कि अभिनेत्री की संगीतकार मीका सिंह से दोस्ती पहले से ही थी और इसी वजह से उन्हें शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई थी। फैक्ट ये भी है, कि वो शो में आने से पहले से ही मीका को जानती थी, और अंततः उसने आकांक्षा को अपनी दुल्हन के रूप में चुन लिया, आकांक्षा ने हाल ही में अफवाहों को आड़े हाथों लिया और इसके स्क्रिप्टेड होने के सभी आरोपों से इनकार किया।
इन अफवाहों के बारे में बोलते हुए, आकांक्षा पुरी ने कहा कि इनमें से कोई भी नकली या स्क्रिप्टेड नहीं है। उन्होंने कहा, "शो में मेरी एंट्री की योजना नहीं थी। दरअसल, जब उन्होंने मुझे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में देखा तो वे हैरान रह गए। उसने आगे कहा, "मैं दोहराना चाहूंगी कि यह कोई दिखावा नहीं है।
मीका के साथ अपने बंधन के बारे में आगे बात करते हुए, उन्होंने साझा किया, “मीका और मैं दोस्त रहे हैं, लेकिन हमने एक-दूसरे को डेट नहीं किया है। शादी एक बड़ा फैसला होता है इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत कुछ सोचना पड़ता है। एक शो में कुछ टास्क पूरा करने के बाद आप शादी नहीं कर सकते। इसलिए, मैं मीका के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और उन्हें बेहतर तरीके से जानने के लिए उत्सुक हूं।"
स्वयंवर में बिन बुलाए, आकांक्षा पुरी के अचानक प्रवेश ने सभी को शॉकड कर दिया था। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने ये भी माना कि एक दशक से अधिक समय से वो और मीका दोस्त हैं। अंत में जब मीका ने आकांक्षा पुरी को अपने लाइफ पार्टनर के रूप में चुना, तो इस जोड़े को बड़े पैमाने पर ट्रोल किया तो वहीं कई लोगों ने इसे केवल शो पर 'पब्लिसिटी स्टंट' माना।