विक्रम वेधा फिल्म का पहला गाना अल्कोहलिया 17 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। गाने को ऋतिक रोशन पर फिल्माया गया है। जैसा कि शीर्षक से पता चलता है, यह एक मजेदार नंबर है और इसमें ऋतिक का ऐसा डांसिंग अवतार दिखाई देगा जो पहले कभी नहीं देखा गया है।

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की की अगली बड़ी ड्रामेटिकल रिलीज़ है। पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर, 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। टीम ने अब तक टीज़र और ट्रेलर लॉन्च किया है, जिससे सिनेप्रेमियों में इसे लेकर क्रेज़ बढ़ता रही जा रहा है। और अब  सामने आई ख़बरों से पता चला है, कि टीम विक्रम वेधा 17 सितंबर को मुंबई में एक ग्रेंड शो  में अपना पहला गाना, अल्कोहलिया लॉन्च करने के लिए तैयार है।

इस गीत को विशाल और शेखर द्वारा बनाया गया है। “सूत्रों से पता चला है, कि  यह कार्यक्रम मैक्सिमम सिटी में मीडिया और प्रशंसकों की मौजूदगी में होगा। इससे पहले, ट्रेलर को कई शहरों में फैंस के लॉन्च किया गया था और अब, पहला गाना भी फैंस की प्रजेंस में ही लॉन्च किया जाएगा । वैसे फिल्म एक्शन, डायलॉग और रोमांच पर ही केंद्रित थी।

अल्कोहलिया गाने का लॉन्च 30 सितंबर को फिल्म रिलीज के लिए एक बड़े बिल्ड-अप के रूप में कार्य करेगा। इसी के बाद से फ़िल्म की टीम अपने 2-सप्ताह के प्रमोशन पर काम करेगी। विक्रम वेधा ऋतिक रोशन के करियर की 25वीं फिल्म है और सोशल मीडिया पर फैंस इसे एक वैकल्पिक नाम भी देने के लिए तैयार हैं- एचआर 25। जहां रितिक रोशन एक गैंगस्टर का रोल निभाते नज़र आएंगे। वहीं सैफ अली खान एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे।

इन दोनों एक्टर्स के अलावा, विक्रम वेधा में राधिका आप्टे, रोहित सर्राफ और शारिब हाशमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह पुष्कर और गायत्री की निर्देशक जोड़ी की पहली हिंदी फिल्म है।