भोपाल: प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित बरेला नगर परिषद को अपनी जल प्रदाय योजना के लिये नर्मदा नदी से 0.44 मिलियन घन मीटर पानी मिलेगा।

जल संसाधन विभाग की साधिकार समिति ने इसके लिये जल आवंटन का आदेश जारी कर दिया है। बरेला में एमपी अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा वहां के निवासियों के लिये जल प्रदाय योजना बनाई गई है जिसके लिये नर्मदा नदी से यह जल आवंटित किया गया है।

जल प्रदाय योजना के प्राधिकृत अधिकारी से कहा गया है कि वह एक माह के अंदर विभिन्न शुल्कों का भुगतान कर कार्यपालन यंत्री हिरन संभाग जबलपुर से अनुबंध निष्पादित करे।

इधर निवाड़ी जिले की जेरोन खालसा नगर परिषद एवं टीकमगढ़ जिले की तहसील लिधौरा खास की पेयजल परियोजना के लिये जामनी नदी से 0.31 मिघमी पानी आवंटित किया गया है।